जब ग़मों का दौर आये,
तब एक पहेली है जिन्दगी |
जब खुशियों की बहार आये,
तब एक सहेली है जिन्दगी |
जब मन में तरंगे उठें,
तब संगीत है जिन्दगी |
जब दिल को सब कुछ अच्छा लगे,
तब प्यार की किताब है जिन्दगी |
जब बिना कसूर बहुत कुछ सहना पड़े,
तब बहुत बेबस है जिन्दगी |
जब कोई राह नजर न आये,
तब गुमराह है जिन्दगी |
जब कामयाबी हासिल हो जाए,
तब एक जुनून है जिन्दगी |
जब पक्का इरादा कर लें,
तब सपने का सच होना है जिन्दगी |
जब सपने सच हो जायें,
तब सतरंगी है जिन्दगी |
खूबसूरत नजरिये से देखो तो,
खूबसूरत है जिन्दगी!
No comments:
Post a Comment